कावड़ यात्रियों पर बरसाए गए फूल: रायबरेली मे फूल के बाद हाथो मे दिया गया तिरंगा, समझाए सड़क सुरक्षा के नियम

रायबरेली में कांवड़ यात्रियों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से फूल बरसाए गए है। फूल बरसाने के बाद हाथों में तिरंगा दिया गया है साथ ही सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए गए है। क्षेत्राधिकारी नगर वंदना सिंह की अगुवाई में भदोखर थाना की पुलिस व जिले की पुलिस ने कावड़ यात्रियों को रोककर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। वही आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी के अमृत कार्यक्रम के तहत कावड़ यात्रियों के हाथो मे तिरंगा दिया गया है।

भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ रायबरेली नेशनल हाईवे पर कावड़ यात्रियों की बस को रुकवा कर स्वागत किया गया है। इस दौरान भदोखर थाना इंचार्ज यशवंत सिंह व मुंशीगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार व एवं एम्स चौकी इंचार्ज द्विवेदी मौजूद रहे है।

कावड़ यात्री सत्र प्रकाश बाजपेई ने बताया कि गुरबख्शगंज सताव के रहने वाले आज हम सभी देवघर नगरी बाबा बैद्यनाथ के लिए जा रहे हैं। आज हम सभी अपने आप को बड़ा गर्व महसूस कर रहे हैं। लगातार 10 सालों से हम सभी बाबा बैजनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से हमें रोक कर सम्मानित किया गया है। हम पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार ब्यक्त करते हैं। जिनके निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन के जिम्मेदार आला अफसर हम कावड़ यात्रियों का सम्मान कर रहे हैं। व हमें सुरक्षा दे रहे हैं आज सम्मान के साथ साथ हमें तिरंगा भी दिया गया है हाथों में तिरंगा लेकर हम सभी भगवा धारण करके बाबा बैजनाथ के लिए रवाना हो रहे है।

क्षेत्राधिकारी नगर बंदना सिंह ने बताया की आज कावड़ यात्रियों का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था। रायबरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर सम्मान किया गया साथ ही कावड़ यात्रियों के लिए जो दिशा निर्देश और जो गाइडलाइन दी गई उसका पालन करवाने के लिए कावड़ यात्रियों से अपील की गई है। डीजे की आवाज कम रखें साथ ही सड़क किनारे अपने वाहनों को रोककर आराम ना करें जो कावड़ यात्रियों के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं वहां हीरो के बीच में रुक कर आराम ना करें जिससे खुद की सुरक्षा और प्रशासन की मदद हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *