अशोक गहलोत ने भाजपा पर कसा तंज, बोले-तानाशाही में काम करने की तैयारी कर रही पुलिस

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है बदले की राजनीति के चलते राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। इसे लेकर पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मीडिया से बात करते हुए दिल्ली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस इस बात की रिहर्सल कर रही है कि जब तानाशाही आएगी तब किस प्रकार काम होगा।

 

अशोक गहलोत बोले- पुलिस का आतंक देखने के मिल रहा है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में पहली बार निशाना बना कर कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। कई जगहों पर पिटाई भी की गई। पहली बार पुलिस का आतंक देखने को मिला है। पुलिस का रिहर्सल है कि जब तानाशाही आएगी तब किस प्रकार काम होगा।

 

ये हमारी विचारधारा की लड़ाई, मोदी और योगी से दुश्मनी नहीं

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सत्याग्रह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि हमारी ये विचारधारा की लड़ाई है। हमारी BJP और मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वो(भाजपा) हमें दुश्मन मानते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। आप लोगों के बाप-दादा भी आ जाएंगे तो भी ये कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनने वाला है।

 

खतरे में नौजवानो का भविष्य- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज नौजवानों का भविष्य खतरे में है, देश की सीमाएं और हमारी सुरक्षा खतरे में है, वो कहते हैं कि आओं(अग्निवीर) और भरी जवानी में जब रिटायर हो जाओगे तो हमारे यहां चौकीदारी करना। ये सबको चौकीदार बनाना चाहते हैं।

 

सेना मोदी जी की नहीं, हमारे देश हिंदुस्तान की है- अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ ना हो। क्यों लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है? आप बोल दो की हम सैलेरी और पेंशन नहीं दे सकते। आप हम सब को बुलाइए, हम आपको सुझाव देंगे क्योंकि ये फौज मोदी जी की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *