दिलीप मिश्रा
सलोन,रायबरेली।शराब के नशे में धुत युवक ने गांव की ही महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यही नही महिला के साथ घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। वहीं पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी आप बीती क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह को बताई। जिसके बाद सलोन पुलिस ने सीओ के निर्देश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहट निवासी महिला 14 फरवरी की शाम लगभग सात बजे अपनी भैंस लेकर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे गांव के ही कांग्रेस पुत्र कल्लू पासी नामक युवक ने उसका मुँह दबाकर जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक वो दर्द से कराहती रही। लेकिन आरोपी कांग्रेस हवस की आग में अंधा था। पीड़िता अपने आपको किसी तरह आरोपी के चँगुल से छुड़ाकर भाग निकली।लेकिन घटना के सम्बंध में किसी को बताने पर कांग्रेस ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी अभी फरार चल रहा है। कोतवाल बृजमोहन ने बताया की पीड़ित महिला ने गांव के ही कांग्रेस नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।