राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने वाली भाजपा विधायक के पति की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान के धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह को पति बीएल कुशवाह को मथुरा गेट थाना पुलिस ने सेंट्रल जेल सेवर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। रियल एस्टेट कंपनी द्वारा किए गए गबन के मामले में अनेकों शिकायत दर्ज हुई थी। इसी तरह की एक शिकायत मथुरा गेट थाना पर भी दर्ज हुई थी। जिसके चलते पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है। बीएल कुशवाह धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह के पति हैं। बीएल कुशवाह भी धौलपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते चुके हैं।

हजारों लोगों के रुपए हड़पने का आरोप

 

पूर्व विधायक बीएल कुशवाह धौलपुर से 2013 में बसपा से विधायक चुने गए थे। लेकिन उनकी रियल एस्टेट कंपनी ने बहुत बड़ा गबन किया था। जिसमें करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ था। हजारों लोगों के रुपए हड़पने का आरोप है। शिकायत दर्ज होने के बाद बी एल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया था। तभी से वह जेल में बंद है। बीएल कुशवाह के जेल जाने के बाद धौलपुर विधानसभा सीट पर 2017 में उपचुनाव हुआ था जिसमें बीएल कुशवाह की पत्नी शोभारानी कुशवाह को भाजपा का टिकट मिला था। वह चुनाव जीत गई थी

 

बसपा से विधायक रहे हैं बीएल कुशवाह

 

माता के थाना प्रभारी रामनाथ गुर्जर के मुताबिक धौलपुर से पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई थी। उन्होंने एक रियल एस्टेट कंपनी खोल रखी थी। जिसमें बड़ा गबन हुआ था। पुलिस ने बीएल कुशवाह को सेंट्रल जेल सेवर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। बीएल कुशवाह की पत्नी जो फिलहाल धौलपुर से भाजपा विधायक है। शोभारानी कुशवाह हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करने के कारण चर्चा में आई।

शोभारानी ने की थी क्राॅस वोटिंग

 

पूर्व विधायक बीएल कुशवाह की पत्नी शोभारानी कुशवाह ने हाल ही में राजस्थान में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव मे क्राॅस वोटिंग की थी। जिसके बाद भाजपा ने शोभरानी कुशवहा को पार्टी से निलंबित कर दिया। भाजपा ने 7 दिन का कारण बताओ नोटिस दिया है। माना जा रहा है कि जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर भाजपा शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निकाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *