नगर पंचायत परसदेपुर में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

रिपोर्ट  – निशांत सिंह

  • पटरी पर लगी दुकानों के मालिकों से वसूला गया जुर्माना।
  • कई व्यापारियों ने प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया का लगाया आरोप।

रायबरेली :  नगर पंचायत परसदेपुर में पटरी दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत परसदेपुर के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल की अगुवाई में पुलिस बल के साथ नगर पंचायत परसदेपुर के कर्मचारी गण मय जे सी बी मशीन के साथ साकेत नगर चौराहे पर पहुंच कर राम दयाल मौर्य की चाय की भट्टी बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

साकेत नगर,मेन चौराहा व मटियरवा चौराहे पर पटरी पर लगी सभी दुकानों को फटाफट लोगों ने हटाना शुरू कर दिया। मौके पर तौफीक पुत्र मो सईद व मो नसीम पुत्र मो यासीन से दुकान पर पालीथीन मिलने पर पांच पांच सौ रुपए जुर्माना वसूल किया।इसी प्रकार मेन चौराहा पर लल्लू माली. ,मो नसीम,रामकरन,मो इरफान,मो आसिफ व पूर्व चेयरमैन गीता देवी पत्नी स्व राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल के पुत्र पंकज कुमार आदि से पांच पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला गया है।

मटियरवा चौराहे पर राजेश कुमार व जगप्रसाद होटल वालों से भी जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार छः हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल, मनोज कुमार सिंह,बिन्देश्वर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *