दिलीप मिश्रा
सलोन,रायबरेली। सलोन क्षेत्र के निमिषा कॉन्वेंट स्कूल मटका सलोन में दस दिवसीय थांगता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।ट्रेनिंग कैंप उत्तर प्रदेश थांगता एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मौर्य द्वारा संचालित किया गया है।यह प्रशिक्षण बच्चो को चार फरवरी से 13 फरवरी तक दिया जायेगा।प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने इस ट्रेनिंग कैंप में प्रतिभाग किया। जिसमें लगभग 20 छात्रायें व 30 छात्रों ने थांगता मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया।प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मौर्य ने बताया कि थांगता मार्शल आर्ट मणिपुर से शुरू हुआ।

थांगता मार्शल आर्ट खेल इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन, स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया व खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त एक है। जो फुनाबाअमा, फुनाबाअनिसुबा, दो तरीके से खेला जाता है।प्रशिक्षित सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय थांगता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।निमिषा कॉन्वेंट स्कूल के शैक्षणिक निदेशक के के उपाध्याय ने कहा की कि थांगता मार्शल आर्ट सीखने से आत्म विश्वास बढ़ता है।यह बालिकाओं के लिए बहुत ही जरूरी होता है।जिससे वह अपनी आत्म रक्षा करने में प्रयोग करती है। ट्रेनिंग कैम्प में प्रधानाचार्या रीना मिश्रा ने अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।