धूम धाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन लम्बे उम्र की गई कामना

रिपोर्ट – आदित्य बाजपेई

रायबरेली– सूबे के मुखिया  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्मदिन पर ज़िला पंचायत सदस्य हरचंद्रपुर व ज़िला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने वृद्धाश्रम में फल वितरण एवं केक काट कर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया गया।

योगी के 50वे जन्मदिवस पर वृद्ध आश्रम पर वितरण किए गए फल

आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 50वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य हरचंदपुर व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रायबरेली वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धज़नो के साथ केक कटा कर फल,बिस्किट,नमकीन,मट्ठा इत्यादि वृद्धज़नो को वितरित किया वृद्धज़नो ने ईश्वर से प्रदेश के मुखिया के स्वस्थ स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की कार्यक्रम को सफल बनाने में साथ रहे  रामबली सिंह,अंशुमान सिंह,शुभम तिवारी,हर्ष तिवारी,मण्डल उपाध्यक्षकुलवंत सिंह,आदर्श सिंह,गौरव मिश्रा इत्यादि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *