सीएम योगी की फटकार के बाद एक्शन में कानपुर की पुलिस, शुरू हुई कार्रवाई

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कानपुर के बेकनगंज में हुई हिंसा के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से दो FIR पुलिस की तरफ से जबकि तीसरी FIR मारपीट व तोड़फोड़ के शिकार हुए शख्स की ओर से दर्ज कराई गई है।

 

FIR में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। बता दें कि मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा।

 

मामले में, पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी है कि, कानपुर हिंसा में 13 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। साथ ही हिंसा में दोनों पक्ष के 30 लोग भी घायल हुए हैं। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। साथ ही कई दुकानों में भी लूटपाट हुई थी। पुलिस ने लूटपाट, मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद अब तक 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी गाड़ियों से इलाके में राउंड लगा रहे हैं जबकि डीएम नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, मंडल आयुक्त राजशेखर पैदल ही इलाके में गश्त कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *