तो क्या प्रियंका जाएंगी राज्यसभा

राजस्थान में राज्यसभा चुनावों की अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गयी। प्रदेश की चार सीटें 4 जुलाई को खाली हो रही हैं। इन सीटों पर निर्वाचन के लिए 31 मई तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। कांग्रेस का दो सीटों पर जीतना तय है। भाजपा एक सीट पर जीतने के लिए आश्वस्त भी है। एक सीट पर दोनों पार्टियों में रस्साकशी है। सवाल उठ रहा है कि क्या राजस्थान से प्रियंका गांधी राज्यसभा जाएंगी।
इस बीच चर्चा राजस्थान में जोर पकड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका को यूपी में सीधे चुनाव मैदान में नहीं उतारकर राज्यसभा भेजने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी ऐसा कर लेना चाहती है। राजनीति में उनकी सेफ इंट्री के नजरिए से भी इसे देखा जा रहा है। अभी राजस्थान में जो स्थिति है उसमें एक सीट पर जीत के लिए 41 वोटों की जरूरत है। यहां कुल सीटें 200 हैं। कांग्रेस के पास 108 और भाजपा के पास 71 वोट है। ऐसे में कांग्रेस का दो और भाजपा का

एक सीट जीतना तय है। राज्यसभा की चौथी सीट जीतने के लिए कांग्रेस को 15 और भाजपा को 13 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। विधानसभा में 13 निर्दलीय, दो बीटीपी, 3 आरएलपी, 2 माकपा और 1 आरएलडी के विधायक हैं। छोटी पार्टियां और निर्दलीय ही तय करेंगे कि चौथी सीट किसके खाते में जाएंगी।

सूत्रों के अनुसार 13 में से 11 निर्दलीय और आरएलडी का एक विधायक कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। इस तरह चौथी सीट पर कांग्रेस अपना दावा मजबूत कर लेगी। हालांकि कांग्रेस में दावेदारों की कमी नहीं है। पर प्रियंका का दावा सबसे अधिक मजबूत है। प्रियंका के अलावा राजस्थान से अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और आनंद शर्मा के नाम चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *