कांग्रेस ने बनायी टास्क फोर्स, 2024 की तैयारी शुरू

 

कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स का किया गठन सभी महत्वपूर्ण ग्रुप में  राहुल गांधी शामिल कांग्रेस में सुधारों की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में सुधारों के लिए टास्क फोर्स-2024 और सलाहकार समूह का गठन कर दिया है। सभी महत्वपूर्ण ग्रुप में राहुल गांधी को शामिल किया गया है। हाल ही में सम्पन्न हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में परिवर्तन की बात कही गयी थी। ये  शिविर राजस्थान के उदयपुर में हुआ था।कांग्रेस के चिंतन शिविर में सभी ने एक स्वर से पार्टी में सुधार के लिए आमूलचून बदलाव की मांग की थी।

इसी के मद्देनजर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये ऐलान किए हैं। पूर्व में सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर में तय हुई बात के अनुसरण करते हुए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए टास्क फोर्स, पॉलीटिक्ल अफेयर्स गु्रप और सेंटर प्लानिग ग्रुप बनाया गया है। पार्टी के पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलाम नबी आजाद के नाम शामिल हैं।

वहीं टास्क फोर्स 2024 में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल जैसे नाम हैं। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करना है। इसके जरिए कांग्रेस देश भर में ना केवल अभियान चलाएगी बल्कि कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा सरकार की कमियों का खुलासा करेगी। पार्टी ने जो घोषणा की है उसमें सलाहकार समूह में आठ नेता शामिल किये गए हैं। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। जबकि पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं टास्क फोर्स में पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कानुगोलू शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा के लिए से सेंटर प्लानिग ग्रुप में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, आरएस बिट्टू, केजे जॉर्ज जोथीमानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद शामिल है। टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी। ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *