जापानी अखबार में छपा प्रधानमंत्री मोदी का लेख, भारत-जापान के संबंधों पर कही ये बातें

जापान के लोकप्रिय समाचार पत्र योमिउरी शिम्बुन ने भारत एवं जापान के बीते 70 वर्षों के रिश्तों और साझीदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक लेख सोमवार को प्रकाशित किया है।प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर एक लेख लिखा है। शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारी एक साझेदारी है। 70 गौरवशाली वर्षों को पूर्ण करने वाली हमारी इस विशेष मित्रता की यात्रा को और परिपुष्ट बनाने के लिए मैं भी इसका अनुगमन करता हूँ।”

जापानी भाषा में प्रकाशित इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी  ने दोनों देशों के बीच विगत सात दशक के जीवंत संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और दोनों देशों की साझीदारी को शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया है। श्री मोदी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस लेख में भारत एवं जापान की विशेष मित्रता की यात्रा को रेखांकित किया है, जिसने गौरवशाली 70 वर्ष पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा, “कोविड के पश्चात दुनिया में भारत-जापान सहयोग महत्वपूर्ण है। हमारे राष्ट्र लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम दोनों स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत के अहम स्तंभ हैं। मुझे प्रसन्नता है कि हम विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *