2024 की तैयारी में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

2024 की तैयारी में कांग्रेस पूरी ताकत से लग गयी है। इसका आगाज उदयपुर से हो गया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता उदयपुर में जम गए हैं। पार्टी ने इस सम्मेलन का नाम कांग्रेस नवसंकल्प शिविर रखा है।

पहले दिन शिविर शुरू होने से पहले शुक्रवार को कांग्रेस के महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि शिविर में जो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होनी है वह है पार्टी के ढांचें में आमूलचूल परिवर्तन। अजय माकन ने कहा कि जनता मोदी सरकार से त्रस्त है। कांग्रेस को नयी शक्ति से उबारने का संकल्प यहां लिया जाएगा। इसके लिए संगठन में बड़े बदलाव किये जाएंगे। ये बदलाव क्या और कैसे हों, इस पर शिविर में मंथन होगा।

होटल अरावली ताज में आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय माकन ने बताया कि संगठन में फेरबदल को लेकर पार्टी कांग्रेस के पैनल ने पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन के लिए सुझाव दिए हैं। इस पर अमल कैसे हो और सफलता कैसे मिले इस पर चर्चा होनी है। अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के ढांचे में हर स्तर पर परिवर्तन होगा। इसमें शीर्ष स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जो संविधान है उसके अनुसार ही सबकुछ तय होगा।

एक सवाल के जवाब में अजय माकन ने कहा कि जो लोग भी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे उनको आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी अब नयी विचारधारा के आधार पर आगे बढेगी। उन्होंने ये भी कि किसी भी चुनाव में टिकट वितरण में रिश्तेदार और नातेदार की जगह कार्यकर्ता व नेता की मेहनत का आकलन पहले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बूथ और ब्लॉक के बीच होंगे मंडल होंगे। जिस तरह से भाजपा में मंडल हैं उसी तर्ज पर कांग्रेस भी मंडल बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *