कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कांग्रेस ऊंचाहार कार्यालय में ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक

रायबरेली : कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कांग्रेस ऊंचाहार कार्यालय में ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अभी से लग जाने के लिए कहा। सिंह ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए कहा।सांसद श्रीमती सोनिया  ने रायबरेली के लिए बहुत कुछ किया।कांग्रेस की उपलब्धियों को जनता के बीच कार्यकर्ता बताएं।इसके बाद  सिंह ने सावापुर नेवादा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही ऊंचाहार मे एनटीपीसी लगाई थी जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है,मैं हमेशा सबके दु:ख सुख में खड़ा रहूंगा।ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में बिजली एवं पीने के पानी की बहुत बड़ी समस्या है।इस पर  सिंह ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्दी सोनिया  से कहकर पीने के पानी व बिजली की समस्या दूर कराई जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री महेश शर्मा,कांग्रेस नेता डीएन पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष शंभू पाल,शिव कुमार पांडे,शैलेंद्र सिंह,गोलू अग्रहरी,बाबा भीखम सिंह,मोहम्मद आजम,सदाशिव पटेल,मोहम्मद अनवर,मोहम्मद साजुल,अर्जुन सरोज, हीरालाल सरोज,अजय सरोज,रेखा विश्वकर्मा,नसरीन बानो,आबिदा बानो,कृष्णमूर्ति शुक्ला,रुखमणी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *