पंकज गुप्ता
उत्तर प्रदेश। रायबरेली के जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाने वाले पूर्व सांसद स्वर्गीय अशोक सिंह की आज पुण्यतिथि उनके पैतृक निवास स्थान लालूपुर में मनाई गई। सांसद अशोक सिंह की 11वीं पुण्यतिथि में जनपद के हजारों की संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने सांसद स्वर्गीय सिंह के विकास कार्यों और उनके व्यकितत्व को भी याद किया। बताते चलें कि स्व0 अशोक सिंह ने पांच दशक तक रायबरेली जनपद की सक्रिय राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बना कर रखी थी ।उन्होंने प्रधानी,नगर पालिका अध्यक्ष ,जिला पंचायत, अध्यक्ष विधायक से सांसद तक का अपना राजनीतिक सफर तय किया था।
Total Page Visits: 51 - Today Page Visits: 1