बिना झिझक बताएं मन की पीड़ा:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

रिर्पोट दीपक कुमार

जगतपुर-मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को भी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं और छात्र छात्राओं को उनके हक और अधिकार की बातें बताई गई।

जगतपुर क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा, शंकरपुर, पूरे तपा, उमरी, जगतपुर कस्बा, में महिलाओं को महिला आरक्षी विनीता चौहान, राखी भटनागर, कांस्टेबल नरेंद्र ने जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अब आपको डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपनी बात पुलिस से साझा कर सकती हैं। आपकी शिकायत महिला पुलिस ही सुनकर ही उसका निराकरण करेगी।

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं के द्वारा दी गई सूचना को गोपनीय रखा जाएगा। सूचना के 15 मिनट बाद सुरक्षा दल मौके पर पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *