प्रमोद राही
लखनऊ।मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम गंगाखेड़ा,दहियर,परस पुर ठट्ठा में क्षेत्र पंचायत मोहनलालगंज की ब्लाक प्रमुख विजय लक्ष्मी द्वारा क्षेत्र पंचायत में विकास निधि से सीसी सड़को का निर्माण कराया गया ।जिसका लोकार्पण बुधवार को क्षेत्रीय विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने फीता काटकर लोकार्पण किया। सड़कों के लोकार्पण के आयोजन के साथ गांव के प्रधान नवनीत सिंह द्वारा तहरी भोज का आयोजन किया गया वही।परसपुरठट्ठा में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रधान नवनीत सिंह द्वारा लोकार्पण समारोह का आयोजन कर क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख द्वारा किए गए विकास कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राम स्वरूप सिंह यादव ने किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मोहनलालगंज विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने सड़कों का लोकार्पण कर सभी को समाजवादी विचारधारा के प्रति बताकर जागरूक किया साथ ही कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, महासचिव शब्बीर खान,सपा नेता पूर्व प्रत्याशी अनुराग यादव, पूर्व विधायक मो इरशाद खान, शिव शंकर सिंह “शंकरी”,अमरपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष केकेसी,अनिल पासी जिला उपाध्यक्ष,अरुण यादव ब्लाक अध्यक्ष सपा, जिला पंचायत सदस्य शिव सागर लोधी,श्रवण कुमार यादव एडवोकेट,मायाराम वर्मा, रामकिशोर रावत ने सम्बोधित किया। तथा संचालन ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम में बीर बहादुर सिंह,कृष्ण पाल सिंह,दिवेश सिंह,रमेश राही जिला सचिव सपा,अमरेंद्र यादव बाबा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज पाल,भूमि विकास बैंक अध्यक्ष अनिल यादव,पूर्व प्रधान दल्लू सिंह,शशिलेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,परीदीन पासी प्रधान,समरपाल यादव,हरीशंकर रावत, मौजूद रहे।