टी.पी.यादव
महराजगंज,रायबरेली। विकास खण्ड क्षेत्र के पाली ग्राम सभा मे मकर संक्रांति के दिन ग्राम प्रधान पाली पुत्तन सिंह एवं पूर्व प्रधान अतरेहटा शरदा सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया पाली ग्राम प्रधान पुत्तन सिंह एवं पूर्व अतरेहटा प्रधान शरदा सिंह ने निजी स्रोतों से 250 जरूरतमंदों को कंबल बांटे एवं खिचड़ी भोज किया कड़ाके की ठंड मे कंबल पा कर गरीबों के चेहरे खिल उठे मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज का आयोजन कर ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल बांट कर कड़के की ठंड से बचने के लिए कुछ राहत प्रदान करने का काम किया क्योंकि ये लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर है ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल बांट कर उनकी जरूरतों को कम करने का प्रयास किया कंबल पा कर बुजुर्ग महिलाएं ग्राम प्रधान की जय-जयकार कर रही थी इस मौके पर अमन मौर्य, चन्द भुखन सिंह, शोभालाल यादव, गुड्डू मौर्य , राम सुमेर पासवान, वीरपाल, नरेंद्र, आदि लोग मौजूद रहे