
● नवनियुक्त शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा का किया गया जोरदार स्वागत
रायबरेली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लाक कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा के सम्मान में स्वागत समारोह एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नवनियुक्त शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा का कांग्रेसियों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, बेसहारा, असहाय, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

किसी भी पार्टी कार्यकर्ता के मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी का विस्तार एवं कार्यकर्ताओं का मान सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। गौरव मिश्रा ने कहा कि गांव-गांव अभियान चलाकर का पार्टी का विस्तार किया जाएगा। कंबल वितरण समारोह में कंबल पाकर मुरझाए चेहरे खुशी से खिल उठे। कंबल समारोह में उपस्थित गरीबों, वृद्धों एवं असहायों ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेसियों को खूब दुआएं दी। इस मौके पर विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश यादव, अंबिका प्रसाद दीक्षित, गणेश शंकर मिश्रा, गोविंद नारायण त्रिपाठी, शिव कुमार शुक्ला, तुलसीराम, रामबरन लोधी, संतोष वर्मा, बृजेंद्र दिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।