प्रमोद राही
लखनऊ।बाइस में बाइसाइकिल अभियान के अंतर्गत समाजवादी पार्टी ने किया संगठन का विस्तार। मोहनलालगंज विधानसभा कार्यकारिणी का गठन कर जिलाध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय विधायक ने बांटे मनोनयन पत्र।
बुधवार को स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय बिन्दौवा पर समाजवादी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को राष्टीय अध्यक्ष के बाइस में बाइसाइकिल के अभियान को मिलकर आगे बढ़ाते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए गांव गांव चौपाल लगाकर अवगत कराते हुए सपा सरकार को बनाने का संकल्प लेना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने कहा भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को बर्बाद कर दिया है इसे जड़ से मिटाने के लिए 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा। वही विधान सभा अध्यक्ष उमेश वर्मा ने मोहनलालगंज की कार्यकारिणी का गठन कर घोषित किया। जिसमें अध्यक्ष उमेश वर्मा, महामंत्री मो लतीफ फारुखी,उपाध्यक्ष रईस अहमद,कोषाध्यक्ष राम नाथ चौरसिया,सचिव नितुल शर्मा,धर्मेंद्र मानवेंद्र वर्मा,अम्रतलाल,मो.शकील,अनुज पाल,संतराम रावत,ब्रजेश जयसवाल,सदस्य रविंद्र मिश्रा,सुरेश कश्यप,राजू चौरसिया, आनंद गोपाल लोधी, सालिकराम कनौजिया, वासुदेव रावत,सुम्मीलाल कुरील,राम प्रताप रावत, मोहन रावत को मनोनीत किया गया ।सभी को विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद ने माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रभारी सरोजनीनगर नवनीत सिंह, अनिल पासी जिला उपाध्यक्ष प्रभारी मोहनलालगंज , रमेश राही जिला सचिव सह प्रभारी सपा मोहनलालगंज, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अली,ब्लाक अध्यक्ष अरुण यादव, रामसमुझ रावत एडवोकेट, शिवांशु यादव, शमशेर सिंह यादव, सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।