Raebareli news : सपा ने बछरावां विधानसभा सीट से श्यामसुंदर भारती को दिया टिकट

रिपोर्ट – अंगद राही

बछरावां,रायबरेली। रायबरेली की आरक्षित बछरावां विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा श्यामसुंदर भारती को टिकट दिए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब हो कि 2 दिन पूर्व जहां समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला को सपा द्वारा टिकट दिए जाने की चर्चा भवानीगढ़ चौराहा स्थित सपा कार्यालय से लेकर इण्टरनेट मीडिया पर खूब हो रही थी। कुछ सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया जा रहा था। वहीं समाजवादी पार्टी की सूची में अकेला का नाम शामिल ना होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कुछ सपा कार्यकर्ता सूची का इंतजार कर रहे थे।

अधिकांश लोगों का कहना था कि जब तक सूची जारी नहीं हो जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारतीय को टिकट दिए जाने से सूची का इंतजार कर रहे सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल सपा की सूची के विषय में जब सपा के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की बछरावां विधानसभा सीट से श्यामसुन्दर भारती को टिकट दिया गया है। श्यामसुंदर भारती को टिकट मिलने से सपा कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिल गई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के दम पर 2022 के विधानसभा चुनाव में बछरावां विधानसभा से सपा का परचम लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *