मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी चल रही शहर में वाहनों से अवैध वसूली

रायबरेली-चाहे अमावा रोड हो चाहे मामा चौराहा हो चाहे भदोखर शारदा नहर पुल के नीचे हो इसके अलावा अन्य रास्तों के अलग-अलग जगहों पर नगर पालिका के नाम पर जिले में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सुबह से शाम तक जबरन वसूली करने वाला लोग सक्रिय हो जाते हैं और लगभग 5 से 6 जगहों पर मालवाहक वाहनों से जबरन वसूली की जाती है। नगर पालिका इलाके में प्रवेश करते ही माफियाओं द्वारा जबरन टैक्स वसूली की जा रही है और यह सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। अगर आप मालवाहक वाहन लेकर आप जा रहे हो तो इन सभी रास्तों पर आप से जबरन गुंडा टैक्स की वसूली की जाएगी। यहां जबरन वसूली का खेल खुलेआम चलता है। वसूली की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी जाम लगी रहती है। लेकिन जाम की परवाह किए बगैर बेखौफ होकर लोग वाहन चालकों से जबरन वसूली करते हैं। इस अवैध वसूली को लेकर वाहन चालकों में खौफ है।

चालकाें ने समझाया अवैध वसूली का पूरा खेल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों से जब बात की गई तो अवैध वसूली का पूरा खेल समझाया। वाहन चालक रविंदर सिंह, श्याम लाल यादव और जयकुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहे के समीप कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर वाहन रुकवा कर एक सौ से-डेढ़ सौ रुपए की जबरन वसूली करते हैं। नगर पालिका के नाम पर वसूली के साथ गुंडागर्दी का खेल चल रहा है जो पूरी तरह से अवैध है। नगर पालिका एरिया में इस तरह के लगातार वसूली से आम लोग परेशान हैं। माफियाओं के डर से कोई बोलने को तैयार नहीं है। रिहायशी इलाके में इस तरह के अवैध वसूली से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

वाहनों से खुलेआम वसूली की जानकारी के बाद भी नहीं हाे रही कार्रवाई

नगर पालिका के कर्मचारी के नाम पर कुछ लोग वाहनों से खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं। जिले में कहीं भी वाहनों से नगरीय प्रशासन द्वारा टैक्स वसूली का प्रावधान नहीं है। मगर रोजाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रत्येक वाहन पर 50 रुपए की रसीद काटकर 150 रुपए तक वसूल कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस संबंध में विभाग के आला अफसरों को भी जानकारी है। प्रशासन के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से टैक्स वसूली का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। वाहन चालकों द्वारा जब रसीद कटाने के लिए मना किया जाता है। तो कथित तौर पर खुद को नगर पालिका के कर्मचारी कहने वाले लोग झगड़ा कर कार्रवाई करने की धौंस देते हैं। इतना ही नहीं कई वाहन चालकों के साथ रुपए नहीं देने पर मारपीट भी की जाती है। ये लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों से लेकर छोटे वाहनों को रोककर अवैध वसूली कर रहे हैं,और प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल ही में अधिकारियों को ये निर्देश दिए थे कि कोई भी अवैध स्टैंड नही चालू कर सकता हैं और न ही कोई अवैध वसूली कर सकता हैं उसके बावजूद भी अभी भी फ़र्ज़ी अवैध वसूली वाले खुले आम वाहनों से वसूली कर रहे है ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *