प्रियंका गांधी के जन्मोत्सव पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बांटे गए कंबल

अमित कुमार/रायबरेली : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी के जन्मोत्सव पर सरेनी विधानसभा के श्री बाबू सिंह इंटर कॉलेज छिवलहा सरेनी रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए सैकड़ो कंबल। कंबल वितरण कार्य का आयोजन जनपद के सचिव चंद्रप्रकाश बाजपेई व बैरुआ ग्राम सभा के कर्मठ अध्यक्ष तथा अंबर सिंह इंटर कॉलेज व बाबू सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक  राम सकल सिंह की अगुवाई में हुआ चंद्रप्रकाश बाजपेई ने कहा कि सोनिया गांधी  हमेशा सबके सुख-दुख में ख़डी रहती हैं, रायबरेली जनपद का अभूतपूर्व विकास गांधी परिवार ने किया है अतः सरेनी विधानसभा के लोग भी हमेशा हमारे परिवार की तरह थे और रहेंगे कार्यक्रम के दौरान समस्त विद्यालय परिवार व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नीरज शुक्ला, बजरंग सिंह,लोकेश सिंह, शिव प्रकाश सिंह और क्षेत्र के तमाम सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *