बाबू छत्रसाल सिंह ने 50 जरुरतमंदों को शॉल बांटकर पेश की मानवता की मिशाल

  • मां शैली देवी,पिता अवधेश सिंह की स्मृति में 22 वर्षों से बांटते चले आ रहे कंबल

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के शैल अवधेश पब्लिक हाईस्कूल खजुरों एवं ग्रीन फील्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज बछरावां के प्रबंधक बाबू छत्रसाल सिंह ने गत वर्षो की भांति कंबल वितरण अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के कोटवा स्थित पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह के दरवाजे 50 गरीब, बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद महिलाओ को साल बांट कर मानवता की मिसाल पेश की। साल पाकर महिलाओं के मुरझाए चेहरे खुशी से खिल उठे सभी ने बाबू छत्रसाल सिंह को खूब दुआएं दी। ज्ञात हो कि बाबू छत्रसाल सिंह पिछले 22 वर्षों से बगैर किसी स्वार्थ के समाज सेवा करते चले आ रहे हैं। जो हर साल अपने पास से 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के साथ ही गरीब बेटियों की शादी में बढ़-चढ़कर मदद करते हैं।

यही नहीं बाबू छत्रसाल सिंह अपने पास से गरीब बस्तियों में अब तक सैकड़ों इंडिया मार्का हैंडपम्प और सोलर लाइटें लगवा चुके हैं। जिनके सार्थक प्रयासों से नि:शुल्क नेत्र शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों बेसहारा, जरुरतमन्दों को आंखों की रोशनी मिल चुकी है। पूछे जाने पर बाबू छत्रसाल सिंह ने बताया कि अपनी पूजनीय माता शैला देवी,पूज्यनीय पिता अवधेश सिंह की स्मृति में पिछले 22 वर्षों से कंबल वितरण एवं नेत्र शिविर का आयोजन करने के साथ ही गरीब बेटियों शादी में मदद करते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से मन को जो शकून मिलता है उसको शब्दों में बंया नही किया जा सकता। उनका मानना है की वृद्धों एवं जरूरतमंदों की दुआएं कभी खाली नही जाती है,हमेशा वे दिल से दुआएँ देते हैं।

इस लिए हर किसी को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। बाबूजी अपने विद्यालयों में अब तक दर्जनों गरीब और अनाथ बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार चुके हैं। जिसके लिए बछरावां और शिवगढ़ क्षेत्र में उनकी हर कोई सराहना करते नही थकता। इस मौके पर बाबू मुन्ना सिंह उर्फ हरिहर सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह,कौशल सिंह, बृजेश सोनी, दुर्गा भगत सिंह, बबलू पंडित, संतोष प्रजापति आदि लोगों उपस्थित रहे।

बाबू छत्रसाल सिंह को किया सम्मानित

पिछले 22 वर्षों से बाबू छत्रसाल सिंह द्वारा लगातार किए जा रहे नेक को लेकर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने बाबू छत्रसाल सिंह, मुन्ना सिंह उर्फ हरिहर सिंह व सेवानिवृत शिक्षक हरिबहादुर सिंह को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विनोद सिंह ने बाबू छत्रपति के कार्यों की सराहना करते हुए कहाकि धन्य हैं ऐसे माता-पिता जिन्होने बाबू छात्रसाल जैसे पुत्र को जन्म दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *