Raebareli: संगीता को पीएचडी की उपाधि

रायबरेली। मुंबई विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय ने हिंदी विषय में संगीता अजय पांडेय को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

संगीता ने वर्तमान समय के महत्वपूर्ण साहित्यकार रमाकांत शर्मा ‘उद्भ्रांत’ के गद्य साहित्य का समाजशास्त्रीय अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य शोध निर्देशक प्रो डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है। इनका शोध प्रबंध 5 अध्याय में और 300 पृष्ठों में है ।

उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एम ए. (हिंदी ),एम फिल( हिंदी) पी एचडी (हिंदी) की डिग्री प्राप्त की। श्रीमती पांडेय सरेनी क्षेत्र के छिवलहा गांव की मूल निवासी हैं। पति डॉ अजय पांडेय पेशे से चिकित्सक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *