टी.पी.यादव
महराजगंज,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव की ही एक युवक पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी महराजगंज से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाले विनोद पासी जो एक सरंहग व्यक्ति है। आरोप है कि 29 जुलाई को उसकी बेटी घर में अकेली, जिसे घर में अकेला देखकर गांव के ही विनोद पासी ने दिन में करीब 10 बजे चहरदीवारी लाघकर उसी के घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी तो, घर के सभी लोग दुष्कर्म पीड़िता के साथ इंसाफ की गुहार लगाने के लिए शिवगढ़ थाने पहुंचे। किंतु शिवगढ़ पुलिस ने उल्टा बयान करवा लिया। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी नही करवाया। वहीं इस बाबत शिवगढ़ पुलिस का कहना है कि आरोप निराधार है, पीड़िता की तहरीर के मुताबिक विनोद पासी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।