भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा के नेतृत्व में किसान धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट टी पी यादव 

महाराजगंज रायबरेली।किसानो की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के गरीब गंज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा के नेतृत्व में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन धरना स्थल पर किसी सक्षम अधिकारी के ज्ञापन लेने न आने से नाराज़ किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महराजगंज रायबरेली मार्ग जाम कर दिया।जाम की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद ज्ञापन लिया।

कोतवाली क्षेत्र के गरीब गंज में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा व महिला प्रदेश अध्यक्ष केतकी सिंह के नेतृत्व में किसान सोमवार को किसानों की आवारा पशुओं,नहर सिल्ट सफाई आदि विभिन्न समस्याओं से संबंधित 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन शाम तक किसी सक्षम अधिकारी के धरना प्रदर्शन मे ना पहुंचने से नाराज किसान आक्रोशित हो उठे और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महाराजगंज रायबरेली मार्ग जाम कर दिया।जाम की सूचना से हड़कंप मच गया। किसानो के सड़क जाम करने के आधे घंटे बाद सदर तहसीलदार अनुभव पाठक व नायब तहसीलदार सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।इस दौरान अधिकारी द्वय को आक्रोशित किसानों की नाराज़गी का सामना भी करना पड़ा। तहसीलदार ने किसी तरह समझा बुझाकर आक्रोशित किसानों को शांत कराया और किसानों की समस्याओं से संबंधित नौ सूत्रीय ज्ञापन लिया।

इस दौरान आधे घण्टे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर जिलाध्यक्ष लाला चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महामंत्री नेकराम चौधरी, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *