मरीजो को फल बांटकर कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

शिवगढ़,रायबरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में मरीजों को फल बांटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया।

मरीजों को फल वितरित करते समय गौरव मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। मरीजों, गरीबों, वृद्धों की सेवा से पूण्य मिलता है। जिनके द्वारा दी जाने वाली दुआएं कभी खाली नहीं जाती। प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित करने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर ब्लॉक गिरिजेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रभारी कृपाशंकर शुक्ला, रामकिशोर,ममता सिंह, रामू रावत ,मोहम्मद रईस अशोक कुमार यादव, अखिलेश शुक्ला महेश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *