कांग्रेस द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

  • कंबल पाकर खिल उठे मुरझाए चेहरे

शिवगढ़,रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक कार्यालय में गरीब, बेसहारा, वृद्धों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा ने बताया कि रायबरेली सांसद सोनिया गांधी द्वारा हर साल की तरह गरीब,बेसहारा, वृद्धों दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को ठंड में राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण किया जाता है।

इस बार क्षेत्र की नवसृजित शिवगढ़ नगर पंचायत से कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन सुखरानी, जगदेई, रामादेई, साकिरा, रामरती, धनराजा, रामफेर, सुखनंदन, दुखीराम सहित 100 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा जन सरोकार के कार्य करती रहती हैं। सांसद सोनिया गांधी द्वारा हर साल समूचे जिले में कंबल वितरण कराए जाने के साथ ही हमेशा अग्नि पीड़ितों और बारिश के कहर से बेघर हो चुके जरूरतमंदों की जाती है।

कंबल पाकर मुरझाए चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेसियों को खूब दुआएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजेश श्रीवास्तव, रामकिशोर मौर्या,केतार पासी, आशीष त्रिवेदी, संजय सिंह, अनिल शुक्ला, सत्येंद्र रावत, नागेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *