भीमराव अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक – कमलेश पाण्डेय

  • डा. बी.आर. अम्बेडकर लीगल एसोसिएट ने मनाया 131वाँ जन्म दिन।

रायबरेली, 13 अप्रैल, 2022 : भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती के पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली में डा0 बी0आर0 अम्बेडकर लीगल एसोसिएट रायबरेली के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं संचालन एसोसिएट के संयोजक राजेश कुरील ने किया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेन्ट्रल बार एसोसिएश्न के अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।  देश के सभी नागरिकांे की जिम्मेदारी है कि वे बाबा साहब द्वारा प्रदत्त भारतीय संविधान का पालन करें।
मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन एवं पूर्व डीजीसी ओपी यादव ने कहा कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओं से छेड़छाड़ की जा रही है।

गोष्ठी को विजय विद्रोही, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद यादव, पूर्व डीजीसी दिनेश यादव, राम बक्श मौर्य, वीरेन्द्र त्रिवेदी, महेन्द्र कुमार यादव, सत्येन्द्र श्रवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, शिवशंकर त्रिपाठी, दिलीप कुमार, रामलखन, अमरजीत, शेखर शुक्ला राम अवध यादव, श्याम लाल धीमान, दातादीन यदव, हरिशरण यादव, विश्वनाथ चौधरी, राजेन्द्र नाथ चौधरी, रामेन्द्र चौधरी, शिवकुमार अग्रहरि, रामकुमार यादव, रामदीन विश्वकर्मा, विजय प्रताप, शिव प्रसाद, सुरेश गिरि आदि लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के आयोजन में लीगल एसोसिएट के संरक्षक  चौधरी महासुख पटेल, अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *