पूर्व प्रधान पंडित जालिपा प्रसाद शुक्ला के निधन से शिवगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर

  • भाजयुमो जिला महामंत्री के बाबा थे पं. जालिपा प्रसाद शुक्ला

शिवगढ़,रायबरेली। राजनीतिक में मजबूत पकड़ रखने वाले शिवगढ़ क्षेत्र की भवानीगढ़ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान पंडित जालिपा प्रसाद शुक्ला के निधन से समूचे शिवगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गौरतलब हो कि शिवगढ़ क्षेत्र के अहलादगढ़ मजरे भवानीगढ़ गांव के रहने वाले पंडित जालिपा प्रसाद शुक्ला की जनता के बीच एक अच्छी पैठ और मजबूत राजनीति पकड़ थी।

जिसकी बदौलत सन 1982 से 1988 तक सन 2005 से 2010 तक 2 बार वे स्वयं और 2015 से 2020 तक एक बार उनकी पत्नी जयन्ती देवी शुक्ला ग्राम प्रधान रही। इसके साथ ही 2 बार उनके समर्थित प्रत्याशियों ने प्रधानी के चुनाव में जीत हासिल कर प्रधान बने। पूर्व प्रधान जालिपा प्रसाद शुक्ला काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जिन्होंने राजधानी लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांसे ली।

उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। जिनकी अंतिम दर्शन यात्रा में पहुंचे पूर्व विधायक रामलाल अकेला, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय, पूर्व पिपरी प्रधान नंदकिशोर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, रामेश्वर सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला सहित लोगों ने उनके बेटे अखिलेश शुक्ला, नाती भाजयुमो जिला महामंत्री नीरज शुक्ला, पंकज शुक्ला सहित परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। जिनकी अंतिम दर्शन यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ ही वर्तमान प्रधान पुत्र छोटू प्रजापति, गोलू प्रजापति, सुधीर शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पंडित जालिपा प्रसाद शुक्ला के निधन पर नंदकिशोर तिवारी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दादा पंडित जालिपा प्रसाद शुक्ला मिलनसार, सरल व्यक्तित्व के धनी थे। जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ थी, जिसके दम पर वे 2.बार स्वयं ग्राम प्रधान रहे और दो बार प्रधान का नेतृत्व किया। जिनके निधन से क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *