ब्लॉक प्रमुख  विवेक सिंह ने परशदेपुर में एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए किया आवाहन

रिपोर्ट:- निशांत सिंह

रायबरेली :  जनपद के परशदेपुर नगर पंचायत में चुनाव जोरों शोरों से शुरू हो गया है सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने दांव पेच लगाना शुरू कर दिऐ हैं यह चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे निकाय चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए भाजपा तेजी से जुट गई है। इसी को लेकर नगर पंचायत परशदेपुर के महावीरन मुहल्ले में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक विक्रम सिंह ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए निकाय चुनाव में फिर से कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया विवेक सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की भाजपा द्वारा जिस भी दावेदार को टिकट दिया जाए उसे आने वाले निकाय चुनाव में भारी बहुमत से विजयी बनाएं। तथा भाजपा की अनेकों उपलब्धियां गिनाई तथा नगर पंचायत में एक बार फिर से भाजपा कि सरकार बनाने के लिए आवाहन किया इस मौके पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री चंद्रेश प्रताप सिंह, राजकुमार द्विवेदी, जियाराम पासी, विनय सिंह, सभासद आशू जायसवाल, मुन्ना निर्मल, सभासद जगपता, निखिल मौर्य, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *