टी.पी,यादव
महराजगंज,रायबरेली।भाजपा महिला मण्डल उपाध्यक्ष शक्ति रस्तोगी द्वारा निरन्तर भाजपा के हाथों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार फिर शक्ति रस्तोगी ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के पत्र को जन जन तक पहुचाने कां बीड़ा उठाया है। पिछले कई दिनो से डोर टू डोर जाकर लोगो को भाजपा की उपलब्धियां बता रही हैं, तो वहीं कोरोना महामारी से बचने के उपाय भी लोगो को समझा रही है। रस्तोगी ने लोगो को प्रधानमन्त्री का पत्र देते हुए सरकार द्वारा तीन वर्षों में आम जनमानस , पिछड़े , गरीब व श्रमिको के लिए उठाए गये कदमो व लिए गये निर्णयो से भी अवगत करा रही हैं। उन्होने बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले तीन सालों में देश को विश्व स्तर तक मजबूत किया हैं,आज देश पूरी तरह प्रगति पर है। संगठन के कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर व भाजपा की रीतियों पर चलकर भाजपा के हाथों को मजबूत करने का निरन्तर प्यास करती हैं।