डीएम ने वृद्धों का समय-समय स्वास्थ्य परीक्षण करने के दिये निर्देश

रायबरेली 23 अक्टूबर 2022 : जिलाधिकारी  माला श्रीवास्तव ने आईटीआई के निकट वृद्धा आश्रम में  दीपावली पर्व के अवसर पर दीपक को जलाया और कहां कि वृद्धो को जागरूक करते हुए उनको पूरी तरह से स्वस्थ रखना है। यह तभी सम्भव है जब समय-समय पर वृद्धो के लिए चिकित्सा शिविर भी वृद्धाश्रम में लगता रहे उनकी देखभाल होती रहे। उन्होंने कहा कि वृद्ध जनों के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग है।

उनका जीवन अच्छी तरह से गुजरे यही मेरी ईश्वर से कामना करती हूँ कि स्वस्थ और समृद्ध रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि वृद्धआश्रम के संचालक वृद्धों के लिए जितना भी अच्छे से अच्छा हो सके उनके लिए करे। उन्होंने कहा कि किसी भी वृद्धजन को स्वास्थ्य सम्बन्धित आदि कोई दिक्कत न होने पाये। उन्होंने वृद्धों के लिए स्वास्थ्य के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये है कि वह वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराकर उनका स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। जिससे कि उनके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाये।

जिलाधिकारी  माला श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्ध देश व समाज के स्तम्भ हैं जो जिनके नजदीक रहकर उन्हें वास्तविक सम्मान देकर उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं साथ ही परिवार समाज व देश को अधिक मजबूती प्रदान कर अधिक समृद्धशाली बना सकते है। वृद्धजनों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये।

सभी को एक दिन वृद्ध होना है। आज के समाज में युवा पीड़ी द्वारा अपने वृद्ध माता पिता व वृद्ध परिवारीजनों की सेवा न करने उपेक्षित किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप अन्य किसी कारणों के कारण आज वृद्धों को वृद्धा आश्रम में रहकर अपना जीवन गुजारना पड़ रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने माता-पिता साथ ही सभी वृद्धों अपने से बड़ों का सम्मान करें तथा उनके वृद्ध होने पर उनकी परेशानियों को मानवीय तरीके से उसका निराकरण करे उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ ही उनके साथ महत्वपूर्ण पल भी बिताये।

जिलाधिकारी ने वृद्धों को दीपावली पर्व के अवसर पर वृद्धजनों का माल्यार्पण व सुक्ष्मजलपान भी वितरण किया। आश्रम के वृ़द्ध जनों से जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कुशलक्षेम आदि व्यवस्थाओं अन्य जानकारी भी ली।इस मौके समाज सेवी अवतार सिंह छाबड़ा, सीटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा  सहित अन्य अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *