मुंबई में 27 को मनेगा महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति समारोह

रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान रजत जयंती वर्ष मुंबई पहुंच गया है। डॉ राममनोहर त्रिपाठी सेवा समिति की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य एवं गीतकार मनोज मुंतशिर के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 27 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।

समिति के अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के श्रेष्ठ कवि पद्मश्री सुनील जोगी, योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा, राजस्थान), डॉ राजीव राज (इटावा, उत्तर प्रदेश),  ज्योति त्रिपाठी (मुंबई) एवं  रामदास फुटाणे (मुंबई) भाग लेंगे। समारोह में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में डॉ मंजू पांडेय, अनिल त्रिवेदी, राजीव नौटियाल, अनिल गलगली, बृजमोहन पांडेय एवं सुबोध शर्मा जुटे हुए हैं।

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृतियों को जीवंत बनाने का यह अभियान 9 मई 1998 को प्रारंभ हुआ था। रजत जयंती वर्ष पर मुंबई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने बताया कि देश के अन्य भागों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *