2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

  • घायलों में एक महिला, एक बच्ची सहित सेना की तैयारी कर रहे 2 अभ्यर्थी शामिल

शिवगढ़,रायबरेली। सुबह दौड़ के लिए निकले पुलिस एवं सेना की तैयारी कर रहे एक युवक, एक किशोर को तेज रफ्तार चार पहिया अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अगर खेड़ा मजरे भवानीगढ़ निवासी अंकित मौर्य पुत्र राधे व साहिल पुत्र शाहिद पुलिस एवं सेना की तैयारी कर रहे साथी अन्य किशोर एवं युवाओं के साथ शुक्रवार की सुबह दौड़ लगा रहे थे तभी अहलादगढ़़ मोड़ के पास किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने अंकित और साहिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए, जानकारी होते ही जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला स्तर के लिए रेफर कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित सिंह ने बताया कि दोनों को गम्भीर चोटें आई हैं, प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं बृहस्पतिवार की देर शाम शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा पुलिस चौकी अंतर्गत हैदरगढ़-महराजगंज मार्ग पर स्थित दरियावगंज मोड़ के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 30 वर्षीय मनोज कुमार व 26 वर्षीय उनकी पत्नी सोनी, 9 वर्षीय बेटी शिवानी तीनों गम्भीर रूप से घायल हो। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मनोज और उसकी बेटी शिवानी की हालात गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बाइक सवार मनोज कुमार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दरियावगंज रिश्तेदारी आया था जो रिश्तेदारी से वापस अपने घर पहरेमऊ जा रहा था तभी दरियावगंज मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *