एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली पल्स पोलियो जागरूकता रैली 

बछरावां,रायबरेली। दयानन्द बछरावां पीजी कॉलेज बछरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन लक्ष्य गीत से शिविर का आरम्भ हुआ। जिसके बाद मल्हीपुर प्राथमिक विद्यालय से पल्स पोलियो जागरूकता अभियान रैली का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ.सुभाष श्रीवास्तव एवं मल्हीपुर ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि अवध द्वारा किया गया।

पल्स पोलियो जागरूकता रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता नारे लगाते हुए घर – घर जाकर पोलियो खुराक के फायदे बताकर ग्राम वासियों को जागरूक किया। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के लिए पोलियो रोग अभिशाप है। पल्स पोलियो की खुराक दिलाकर जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।

कालेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ नागरिकों का होना आवश्यक है। इसके लिए पल्स पोलियो अभियान एक बहुत बड़ा उपकरण है। क्योंकि कहा जाता है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पल्स पोलियो को समाज और राष्ट्र के लिए आवश्यक बताया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शालिनी श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया। परीक्षा प्रभारी डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि एनएसएस के सभी स्वयंसेवक पल्स पोलियो अभियान के सिपाही है। ये समाज को इससे बचा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस एएनओ डॉ.विष्णु चंद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. निधि, सुखबीर सिंह आलोक शालिनी दिव्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर अपने विचारों और गीतों के माध्यम से सभी को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *